Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में 20 करोड़ की लागत से पेयजल पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। पाइपलाइन डालने के दौरान जिन सड़कों को खोदा जा रहा है उन सड़कों की मरम्मत करने में ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं। सड़क पर उड़ती धूल और सड़क पर बने गड्डढो के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सड़क पर पड़ी मिट्टी के उड़ने से बाइक सवार चोटिल भी हो जाते हैं।
आपको बता दें कि अमृत योजना 2.0 के तहत जल निगम ने शहर के करीब 35 सड़कों जैसे तहसील रोड, मेरठ मार्ग और इनसे जुड़े 15 मोहल्ले में रास्तों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इनमें से जिन मोहल्लों में पाइपलाइन नहीं है उनमें नई पाइपलाइन डाली जा रही है और जहां पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हैं वहां पर उन्हें दुरुस्त कर नई पाइपलाइन डाली जारी है। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि संबंधित ठेकेदारों को पाइपलाइन डालने के बाद खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करानी होती है लेकिन ठेकेदारों ने मात्र मिट्टी डालकर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर दी है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए ठेकेदारों को बारिश से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























