हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुरादाबाद रेलखंड के दुगनपुर यार्ड में 20 से 26 जून तक मरम्मत कार्य चलने की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने दुगनपुर यार्ड होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने की वजह से कई ट्रेनों का मार्ग बदलने का निर्णय लिया है जिनमें हापुड़ में रुकने वाली अवध असम व गरीब रथ एक्सप्रेस भी शामिल है। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि दुगनपुर यार्ड में 20 से 26 जून तक होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। साथ ही कुछ ट्रेन का संचालन परिवर्तित मार्ग से होगा तो कुछ का संचालन देरी से किया जाएगा।
आपको बता दें कि लालगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस (15910) को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 19 से 23 जून तक यह ट्रेन मुरादाबाद से रामपुर के रास्ते बरेली नहीं जाएगी, बल्कि चंदौसी होते हुए बरेली कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा। वहीं डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस (15909) 18 से 22 जून तक बरेली कैंट से होते हुए चंदौसी के रास्ते से मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके साथ ही अमृतसर से सहरसा को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी मुरादाबाद- चंदौसी-बरेली कैंट के रास्ते से होगा।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























