हापुड़: मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। दोनों को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोहल्ला मजीदपुरा की रहने वाली 28 वर्षीय फोजिया पत्नी शाहनवाज और 5 साल के अर्ज की गुरुवार को मौत हो गई। हापुड़ के कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि फोजिया ने पहले अपने पुत्र उर्ज को सल्फाज खिलाया और उसके पश्चात खुद अल्फाज खा लिया। इसके बाद दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पहले पुत्र और उसके पश्चात मां को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद फोजिया के मायके पक्ष के लोग पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























