जिले में खुलेंगे 10 एग्री जंक्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिले में दस एग्री जंक्शन केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा और उसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि किस फसल में कितना फर्टिलाइजर, दवा और बीच पड़ेगा। उप कृषि निदेशक डॉ. वीबी द्विवेदी ने बताया कि स्वावलंबन योजना के तहत जिले में अब दस एग्री जंक्शन केंद्र बनाए जा रहे हैं। कृषि व सहबद्ध विषयों से स्नातक युवा वाले अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। केंद्र स्थापना के लिए अनुदान की व्यवस्था है।
आपको बता दें कि बैंक से तीन लाख रुपए ऋण की भी सुविधा दी जा रही है। चार से छह प्रतिशत पर ऋण मिलेगा तथा लाइसेंस की कोई फीस नहीं है। यदि अभ्यर्थी अपने स्तर पर खाद का लाइसेंस लेना चाहता है तो उसे 1250 रुपए फीस देनी होगी। यह पांच साल के लिए मान्य होता है। बी के लिए एक हजार रुपए फीस लगती है जो चार साल के लिए मान्य होता है और कीटनाशक बिक्री के लिए 1500 रुपए लाइसेंस फीस लगती है जो हमेशा के लिए मान्य होता है। स्वावलंबन योजना के तहत पहले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा और इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586































