Library Photo
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ईदुल अजहा की नमाज 17 जून को हापुड़ शहर की ईदगाह में सुबह सवा सात बजे होगी। इसके अतिरिक्त हापुड़ की 51 मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी जाएगी जिनके समय की घोषणा कर दी गई है।
मुफ्ती मकसूद आलम साहब, इमाम ईदगाह व उस्ताज जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम हापुड़ ने मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि सड़कों और रास्तों पर नमाज पढ़ने पर शासन की ओर से पाबंदी है, इसलिए सड़कों व रास्तों पर नमाज न पढ़ी जाए। हापुड़ शहर की अकसर बड़ी मस्जिदों में जहां जुमे की नमाज होती है, इस बार उन मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। कुर्बानी सड़कों, आम रास्तों व खुले में करने से परहेज करें।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























