सी०डी०ओ० के निरीक्षण में 11 अधिकारी व 43 कर्मचारी नदारद मिले
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने मंगलवार की सुबह हापुड़ के विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी हापुड, जिला कार्यक्रम अधिकारी हापुड, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता हापुड़, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी हापुड़, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी हापुड़, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम हापुड़, अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग हापुड़, उपायुक्त, उद्योग हापुड़, सहायक अभियन्ता, लघु सिचाई हापुड, जिला युवा कल्याण अधिकारी हापुड एवं 43 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों व कर्मचारियों को बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में संतोषजनक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने एवं पूर्वान्ह 10:00 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये गये।
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























