जब कप्तान सिविल ड्रेस में निकले,मचा हड़कंप
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के कप्तान अभिषेक वर्मा सोमवार की मध्य रात्रि में जनपद भर में पुलिस वालों की ड्यूटी को चैक करने निकले तो हड़कंप मच गया और पुलिस वालों के परस्पर मोबाइल खड़कने लगे कि कप्तान साहब अचानक चैकिंग पर निकले।इसके बाद सभी पुलिस वाले सतर्क हो गये और कप्तान को सभी ड्यूटी पर तैनात मिले।
पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की रात्रि में जनपद का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया और इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों व हाईवे आदि पर लगी पुलिस ड्यूटियों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि ड्यूटी और कर्त्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाऐगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























