श्री गुरू अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के प्रबंध अधीन गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ में पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी गुरु पर्व सभी सिख संगतों के सहयोग से से बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। आज श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत भाई ब्रह्म सिंह जी, भाई कमिंदर सिंह जी, एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब से आए भाई इंद्रजीत सिंह जी के रागी जत्थों ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन कर संगत को भाव विभोर कर दिया। धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के कथावाचक प्रचारक भाई हरमनजीत सिंह ने श्री गुरु अर्जन देव जी की भारतवर्ष की आजादी के लिए सबसे पहली हुई शहीदी का प्रसंग सुनाया। उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने गुरु साहिब जी की बाणी, तेरा किया मीठा लागे, हर नाम पदार्थ नानक मांगे। का कीर्तन किया और बताया की गुरु जी ने मुगलिया सल्तनत के सामने झुकना मंजूर नहीं किया बल्कि अपने आप को शहीद करवाया। सवेरे 11 बजे से शाम के 6 बजे तक ठंडे मीठे जल की छबील जो गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला के मैन गेट पर लगाई गई थीं निरंतर जारी रही। गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रभ दयाल सिंह जी ने शरबत के भले की अरदास की और गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।
इस मौके पर गुरुद्वारा इंस्पैक्टर सरदार बकिंदर सिंह सरदार बूटा सिंह, हरविंदर सिंह परमार, बलबीर सिंह, जसविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, संत सिंह, जोगिंदर सिंह, खेम सिंह सहारा, कहान सिंह,समर्जीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, देवेंदर सिंह, चरन सिंह, सरबजीत सिंह अनील सिंह, मनजीत सिंह, प्रवीण सेठी, देवेंदर एग्रीकल्चर, देवेंदर सहारा, आदि उपस्थित थे।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























