बाबूगढ़ थाना प्रभारी का तबादला होने पर दी विदाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार का हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने तबादला कर दिया है जो कि अब एसओजी के प्रभारी बने हैं। रविवार की रात को बाबूगढ़ थाना प्रभारी के तबादले के आदेश आए। इसके पश्चात सोमवार को थाना प्रभारी को लोगों तथा पुलिसकर्मियों ने विदाई दी। इस अवसर पर उन्हें फूल माला पहनाई और उनके कार्यकाल में मजबूत कानून व्यवस्था की तारीफ भी की। आपको बता दें कि हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार की रात को बाबूगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार समेत सात इंस्पेक्टरों और तीन दरोगाओं को इधर से उधर किया है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























