हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर सोमवार को वाहन रेंगते हुए नजर आए। जगह-जगह जाम लग गया जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी हुई। दो मिनट का रास्ता तय करने में वाहन सवारों के पसीने छूट गए।
रविवार अवकाश के बाद सोमवार को वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया जिसके चलते हापुड़ के तहसील चौराहा पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। तहसील चौराहा पर जाम लगने की वजह से गढ़ रोड, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, फ्री गंज रोड पर वाहनों की कतार लग गई और लोग भीषण गर्मी में जाम का सामना करते नजर आए। हालांकि इस दौरान चौराहे पर पुलिसकर्मी मुस्तेद दिखाई दिए जिन्होंने किसी तरह जाम की स्थिति को संभाला।
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























