हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अटल गौरव पार्क में लगी लाइटों के एक खम्भे में करंट उतर आया जिससे पार्क में घूम रही एक बच्ची को ज़ोरदार झटका लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। गनीमत रही कि समय रहते बच्ची ने खंबे को छोड़ दिया। वहीं आपको बता दें कि अटल गौरव पार्क का चौकीदार भी अक्सर नदारत रहता है जो कि रात को 10:00 बजे गेट बंद करने के समय ही पार्क में पहुंचता है। ऐसे में पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी होगी?
हापुड़ के अटल गौरव पार्क में आसपास के क्षेत्र के लोग अक्सर टहलने के लिए पहुंचते हैं। मामला रविवार की रात करीब 9:35 बजे के आसपास का है। जब एक बच्ची पार्क में खेल रही थी जिसने बिजली का खंबा अचानक छू लिया और उसे जोरदार झटका लगा। शोर सुनकर उसकी मां व अन्य लोग एकत्र हुए। वहीं आपको बता दें कि बिजली के अन्य खम्भों में भी रात को धमाके की आवाज होती रही जिसके चलते लोगों ने बिजली के खम्भों से दूरी बनाने में ही भलाई समझी। पार्क में लगी कई लाइटें खराब भी हो चुकी हैं।
चौकीदार रहता है नदारद:
पार्क से चौकीदार अक्सर नदारत रहता है। रात को 10:00 बजे के आसपास ही पार्क में पहुंचता है और पार्क का दरवाजा बंद कर देता है। कई बार तो यह पार्क रात को 12:00 बजे भी बंद होता है। ऐसे में असामाजिक तत्वों का पार्क में जमावड़ा लगता है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586




























