हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सख्ती के बावजूद भी कटिया डालकर बिजली चोरी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऊर्जा निगम की टीम ने अब उपेड़ा उपखण्ड क्षेत्र में लाइन लॉस की शिकायत पर पांच उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। ऊर्जा निगम और विजिलेंस विभाग की टीम ने तीन गांव में छापा मार कर कटिया डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में पांच उपभोक्ताओं को रंगे हाथों पकड़ा है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गढ़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता आनंद गौतम ने बताया कि लाइन लॉस की शिकायत के बाद ऊर्जा निगम और विजिलेंस विभाग की टीम ने साथ मिलकर शनिवार की रात को रमपुरा बिजली घर क्षेत्र के बंगोली, उदयपुर व मुरादपुर गांव में अभियान चलाया। मुरादपुर में तीन, उदयपुर में एक जबकि बंगाली गांव में एक उपभोक्ता कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पाए गया। ऊर्जा निगम ने मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दौरान अवर अभियंता कुंवरपाल सिंह, विजिलेंस टीम के अवर अभियंता, वासु प्रताप, अंकित शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, राजू उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






























