हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के कांग्रेस जनों ने बुलंदशहर रोड पर गुरुवार को महामना मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा की और उन्हें याद किया। इस मौके पर मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी नूर मोहम्मद ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही इस युग के आदर्श पुरुष भी थे। वे भारत के पहले और अन्तिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया। पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृ भाषा तथा भारतमाता की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले इस महामानव ने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की उसमें उनकी परिकल्पना ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिये तैयार करने की थी जो देश का मस्तक गौरव से ऊँचा कर सकें। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व शहर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने कहा कि मालवीयजी सत्य, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, देशभक्ति तथा आत्मत्याग में अद्वितीय थे। इन समस्त आचरणों पर वे केवल उपदेश ही नहीं दिया करते थे अपितु स्वयं उनका पालन भी किया करते थे। वे अपने व्यवहार में सदैव मृदुभाषी रहे। इस मौके पर सलीम कुरैशी, एहतेशाम कुरैशी, हारून कुरैशी, फरमाल, सलमान, वसीम, चौधरी हनीफ, निज़ामुद्दीन सैफी, निखिल वत्स, अंकित शर्मा आदि उपस्थित थे।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958































