👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो में अनुपस्थित चल रहे संविदा चालक संजय कश्यप और संजय कुमार के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों संविदा चालकों की सेवा को समाप्त कर दिया है। साथ ही अन्य चालकों को भी निर्देश दिए हैं कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि हाल ही में आठ से अधिक संविदा कर्मी चालकों व परिचालकों की सेवा भी समाप्त की गई थी।
हापुड़ डिपो के एआरएम रंजीत सिंह ने बताया कि दोनों संविदा चालक अनुपस्थित चल रहे थे। नोटिस भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया जिसके चलते दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

































