पुलिस से पूछो-इन्हें क्यों नहीं पकड़ पा रही
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस रोजाना वांछित व संदिग्ध की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही है, परंतु कुछ ऐसे भी पहलू है, जो पूरी तरह अनछूए है और नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बने है।
हापुड़ के कई शराब ठेकों पर नकली शराब बिकने के धंधे का हाफिजपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया और पुलिस ने ठेकों के सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा, परंतु पुलिस ने शराब के ठेके के लाइसैंसदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की।
बाबूगढ़ पुलिस ने 18 मार्च को तस्करी के कारोबार का भंडाफोड़ किया था और भारी मात्रा में शराब का जखीरा पकड़ कर दो लोगों को जेल भेजा था। तस्करी की शराब का मुख्य आरोपी नरेंद्र प्रमुख को पुलिस नहीं पकड़ सकी है और न ही धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र के उस गोदाम मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की है, जिसके गोदाम में तस्करी की शराब का भंडारण होता था। पुलिस रिकार्ड में वांछित क्रिकेट सटोरिए भी पुलिस की गिरफ्तारी से बचे हुए घूम रहे है।
सपा नेता व रियल स्टेट कारोबारी जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी नाजरीन की हत्या के आरोपी सौतेले बेटे इमरान को तो जेल भेज दिया,परंतु हत्या में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस आज तक नहीं पकड़ पाई है। यह हत्या 30 मार्च-2024 को सामिया गार्डन में एक शानदार बंगले में दिनदहाड़े हुई थी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित


























