ग्राम प्रधानों ने सरकार की नई भुगतान नियमावली का विरोध किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अखिल भारतीय पंचायत परिषद के तत्वाधान में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन हापुड के पास के ग्राम अच्छेजा में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद सिसोदिया व संचालन सोहन वीर जिला उपाध्यक्ष ने किया।बैठक में सैकड़ो प्रधान उपस्थित हुए जिसमें राज्य सरकार द्वारा 24 मई 2024 को एक नया कानून पंचायत का कोई भी पेमेंट पंचायत सहायक की फेस आईडी द्वारा खुलने पर किया जाएगा उसके विरोध में हुए सभी ग्राम प्रधानों ने एक और में इस कानून का विरोध किया एवं ग्राम पंचायत में बिजली के अनैतिक व धानिक बिजली बिल जिसका ग्राम पंचायत से कोई लेना देना नहीं है को भी ग्राम पंचायत पर थोपा गया है जा रहा है वह ग्राम पंचायत में इस योजना में 70% कटौती की गई है फिर भी पंचायत सहायक का मानदेय और केयरटेकर का मानदेय प्रधान का मानदेय ग्राम पंचायत के विकास के कार्यों के पैसों से क्या जा रहा है जो की वैधानिक है जिसका आज सभी प्रधानों ने विरोध किया है इस वक्त कानून की जल्द ही से जल्द खत्म करने के लिए आगामी सप्ताह में जिलाधिकारी को इस विषय से अवगत कराने पर विचार किया गया एवं आगामी 11 तारीख को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा ।बैठक में ग्राम प्रधान सोहन वीर प्रधान रोहित रघुवंश मुकेश अरविंद सिसोदिया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बबलू यादव विजेंद्र हेम सिंह कुलदीप कुमार त्यागी विक्रम पाल मनोज कुमार अमित इत्यादि प्रधान मौजूद रहे।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























