हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 70वीं बोर्ड बैठक मेरठ मंडलायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। इस बोर्ड बैठक में 13 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। आपको बता दें कि हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण के अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि 202 करोड़ का अंतरिम बजट पहले ही पास हो चुका है, आचार संहिता के बाद इसका अनुमोदन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि परिवर्तन के तीन मामले विचाराधीन हैं, इनका अनुमोदन भी बैठक में लिया जाएगा। ये तीनों बड़े भूखंड हैं, जिसके बाद इन स्थानों पर विकास का खाका तैयार होगा। इसके अलावा दो शासनादेश प्राप्त हुए हैं, जिन्हें प्राधिकरण में लागू कराया जाएगा।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


































