हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात दो लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि इस दौरान एक की हालत गंभीर बनी हुई है जो कि आईसीयू में भर्ती है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
बबलू तोमर पुत्र हरपाल सिंह तोमर निवासी अचपलगढ़ी व पंकज कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी अचपलगढ़ी शुक्रवार की रात गाजियाबाद से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें मोहल्ले का ही एक युवक मिला जिसने उनसे घर छोड़ने के लिए कहा। दोनों ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जैसे ही गाड़ी अचपलगढ़ी पहुंची और उन्होंने गाड़ी से युवक को उसके घर छोड़ा तो वह गाड़ी घुमाने लगे। इसी दौरान 7 से 8 लोगों ने उन पर हमला कर दिया जिससे बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























