हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में यूपीएस आईडीसी के अन्तर्गत एक कैमिकल फैक्ट्री में सोमवार की रात भयंकर आग लग गई जिसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात यूपीएस आईडीसी क्षेत्र स्थित मसूरी-गुलावठी रोड़ पर एक कैमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिससे फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाना का प्रयास किया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:























