हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दिल्ली रेलवे लाइन के फाटक संख्या-74 पर रेलवे विभाग ने अंडरपास का निर्माण किया है। एक महीने पहले चालू हुए अंडरपास में लगी पुलिया टूट गई है जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि 30 मई को यह क्षतिग्रस्त पटिया दुरुस्त हो जाएगी और लोगों को हुई असुविधा के लिए उन्हें खेद है। लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि इस अंडरपास में लगी यह पुलिया इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त कैसे हो गई? क्योंकि इस अंडरपास से बड़े वाहन नहीं जा सकते। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताते चलें कि एक महीने पहले ही यह अंडरपास चालू हुआ है जो कि एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। नाली के ऊपर रखी पटिया अभी से टूटनी शुरू हो गई है जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस अंडरपास से बड़े वाहन नहीं जा सकते। ऐसे में इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में रेलवे विभाग के अधिकारी का कहना है कि 30 मई तक क्षतिग्रस्त पाटिया को दुरुस्त किया जाएगा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
https://ehapurnews.com/have-a-house-of-your-own-now-the-dream-will-come-true-contact-9756129288/






















