हापुड, सीमन (ehapurnews.com): बिजली की अघोषित कटौती व जर्जर तारों से त्रस्त विद्युत उपभोक्ताओ ने मंगलवार को आवास विकास कालोनी के बिजली घर पर धरना दिया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
उपभोक्ताओ ने बताया कि हापुड की संजय विहार आवास विकास व सर्वोदय कॉलोनी में रोज़ रात को बिजली की किल्लत रहती है कभी वोल्टेज हाई तो कभी लो वोलटेज हो जाती है जिस वज़ह से लोगों के कूलर, टी वी , फ्रिज इत्यादि खराब हो रहे है, पूरे आवास विकास कालोनी में बिजली के तार की जर्जर हालत है।उपभोक्ताओ ने जर्जर तार बदलने व बिजली की नियमित सप्लाई की मांग को लेकर कालोनी के लोगों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।धरना पर दिनेश ठाकुर, रोहित सिरोही, रोहित तिवारी,ऋषभ शर्मा,निशांत त्यागी,मुकुल त्यागी,आकाश त्यागी,अश्वनी त्यागी,जीतेन्दर त्यागी,प्रतीक त्यागी मौजूद रहे।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600























