
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी 17 वर्षीय अर्सलाम अली बाइक पर सवार होकर गांव अठसैनी के पास जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पहुंचा तो पीछे से आई एक बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे अर्सलान की मौके पर ही मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के भाई गुड्डू ने बताया कि रविवार की रात अर्सलाम बाइक पर सवार होकर और अठसैनी के पास जा रहा था कि जैसे ही वह सर्विस रोड पर पहुंचा तो पीछे से आई बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
https://ehapurnews.com/get-your-sewer-septic-tank-cleaned-by-machine-on-one-phone/






















