हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के रहने हकीम ने दो लोगों पर ईट से सिर पर वार कर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। रुपयो के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवास विकास कॉलोनी के मोहम्मद हनीफ ने बताया कि वह पेशे से हकीम है। उसकी दुकान कॉलोनी स्थित गंदे कुएं के पास है। मोती कॉलोनी के हसमू और जैद पर पीड़ित के कुछ रुपए उधार थे। 23 मई की रात को पीड़ित ने दोनों से रुपए वापस करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों भड़क गए और उन्होंने ईंट से हकीम पर वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
https://youtu.be/kkKMAPZ30mA






















