हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में सोमवार की शाम तक गंगा नदी का जलस्तर 53 सेंटीमीटर बढ़कर 197.50 मीटर पहुंच गया। ऐसे में खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों में चिंता बनी हुई है।
ज्ञात हो कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में तीन दिन पहले बादल फट गया था। वहीं उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वही बिजनौर बैराज से लगभग 25 हजार क्यूसेक पानी सोमवार को छोड़ा गया जिससे गंगा का जलस्तर बढ़ गया। गंगा से सटे गांव में रहने वाले किसानों में चिंता की स्थिति बनी हुई है।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867
https://youtu.be/SAjGat_FNYg






















