हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे एक युवती कोतवाली पहुंची और आरोप लगाया कि उसके परिजन ऐन मौके पर शादी से इनकार कर रहे हैं। पीड़िता के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया जिसके बाद वह सभी थाने पहुंचे और पीड़िता को समझकर वापस ले आए।
दरअसल एक की युवती गढ़ कोतवाली पहुंची और उसने बताया कि गांव के रहने वाले के युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। पहले तो परिजनों ने शादी की बात मान ली और तय कर दी लेकिन बरात आने से कुछ घंटे पहले उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद पीड़िता हाथों में मेहंदी लगाए कोतवाली पहुंची और मौखिक शिकायत की। परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो वह तुरंत थाने पहुंचे और पीड़िता की बात मान ली।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
https://youtu.be/6Lw7UEa6W6U






















