
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, गाजियाबाद के ईंट-भट्टा कारोबारी इन दिनों जीएसटी विभाग की रडार पर है। कर चोरी के मामले में भट्टा कारोबारी की जांच हो सकती है। विभाग की कारोबारियों पर पैनी निगाह है। ईंट-भट्टे कारोबारी के द्वारा दाखिल किए गए रिटर्न एवं उनके द्वारा ई-वे बिल के माध्यम से मंगाए जा रहे कोयले के अनुपात में टर्नओवर को कम दर्शाया गया है। ऐसे ईंट भट्टे कारोबारी गाजियाबाद और हापुड़ में है जिन्होंने 12% जीएसटी जमा करने का विकल्प अपनाया है।
ईंट भट्टे पर 6% और 12% की कर देयता के दो विकल्प निर्धारित किए गए हैं। इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम के बिना 6% जीएसटी देने के लिए कारोबारी पहले विकल्प के रूप में समग्र योजना को चुन सकते हैं। दूसरे विकल्प के रूप में आईटीसी क्लेम के साथ 12% जीएसटी जमा कर सकते हैं।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

























