👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के जंगलों में जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस को उनके पास से ताश की गड्डी और एक हजार से अधिक की नकदी बरामद की है।
आपको बता दें कि गांव बक्सर के जंगलों में नहर किनारे फसल के अंदर छुपकर जुआ खेल रहे लोगों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मुरादपुर निवासी अबरार, शकील, सरफराज और तरीकत को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके विरुद्ध संबंधित धारा में अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

























