बृजघाट में बनेगा पर्यटन सुविधा केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सूबे की सरकार जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट को सांस्कृति धरोहर व पर्यटक केंद्र के रुप में पूरी तरह से विकसिक करने तथा तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के एजैंडा पर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य बृजघाट को धर्मनगर हरिद्वार के रुप में विकसित करना है।
अब बृजघाट पर पर्यटन सूचना एवं पर्यटन सुविधा केंद्र की स्थापना पर कार्य शुरु हो चुका है। नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह का कहना है कि बृजघाट के पार्किंग स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा सूचना एवं पर्यटन सुविधा केंद्र की स्थापना हेतु कार्य शुरु किया गया है। इस केंद्र की स्थापना से तीर्थ यात्री लाभान्वित होंगे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























