हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में गुरुवार की रात दो लोग एक मकान की दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए और मकान से 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इस दौरान घर में सो रही महिला को आहट हुई। जैसे ही उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बाद में आरोपी अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव वैठ निवासी वसीयत ने बताया कि गुरुवार की रात वह घर पर सो रहा था। इसी दौरान दीवार कूद कर दो व्यक्ति जबरन घर में घुस आए जिसकी आहट होने पर पत्नी की आंखें खुल गई जिसके बाद उसने दोनों व्यक्तियों को घर में देखकर शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। उसके बाद अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी लेकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। पीड़िता ने एक आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद एक नामजद समेत दो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























