👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 11 मई की शाम को उसके मामा का बेटा समीर उसकी 13 साल की बहन को बहला फुसला कर ले गया। समीर अपने साथी अमन के साथ बहन को ले गया है जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दरअसल समीर घर पहुंचा और बताया कि घर में शादी है जिसके चलते वह बहन को ले जा रहा है लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी दोनों घर नहीं पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी हासिल हुई तो पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























