आप आईसक्रीम नहीं जहर खा रहे है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिकने वाली सफेद आईसक्रीम के सेवन से बचें, क्योंकि यह आईसक्रीम नहीं जहर है।
कहां-कहां है बिक्री के केंद्र- फेरी पर दूधिया आईसक्रीम बेचने वाले कमजोर बस्तियों में पहुंचते है और ऊंची-ऊंची आवाज लगा कर बच्चों को बुलाकर आईसक्रीम बेचते है। यह आईसक्रीम 5-10 रुपए तक की होती है। कहीं-कहीं 5 रुपए की दो आईस क्रीम मिलती है। कोई-कोई एक के साथ एक फ्री कह कर बेचता है। ग्रामीण इलाके भी इस आईसक्रीम की बिक्री से अछूते नहीं है। बृजघाट के गंगा तट पर दो दर्जनों लोग दूध से तैयार बता कर आईसक्रीम व रबड़ी वाली बर्फ बता कर बेच रहे है।
ऐसे तैयार होती है- गर्मी बढ़ने के साथ ही सुपर व्हाइट कलर की मांग बढ़ गई है। यह मांग स्कूलों व समर क्लास चलाने वालों की नहीं बल्कि दूधिया आईसक्रीम बनाने वालों की है। सुपर व्हाइट कलर पानी में घोलकर उसमें सैक्रीन व एसेंस मिलाकर सांचों में घोल डाला जाता है और फिर एक फ्रीजिंग पाइंट पर आईसक्रीम जमा दी जाती है जो फेरी वालों के माध्यम से बिक्री के लिए भेजी जाती है। यदि आप या बच्चे आईसक्रीम खाने की इच्छा रखते है तो फेरी पर आईसक्रीम खाने से बचें, क्योंकि यह आईसक्रीम नहीं जहर है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























