हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की प्रीत विहार और प्रीत विहार विस्तार की जर्जर सड़कों का जल्द ही निर्माण शुरू होगा। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने इसके लिए एस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है और टेंडर प्रक्रिया चुनाव के बाद शुरू होगी। करीब डेढ करोड रुपए की लागत से 8 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्रीत विहार की सड़क जर्जर हालत में है जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। यहां की आठ सड़कों का निर्माण जल्द ही शुरू होगा जिनमे चार मुख्य मार्ग भी शामिल है। इन मार्गो से प्रतिदिन सैकड़ो लोग गुजरते हैं। प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार का कहना है कि प्रीत विहार की सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
























