जैन सन्त भवन पर दो और चिकित्सकों की व्यवस्था
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन समाज द्वारा श्री महावीर जैन धर्मार्थ औषधालय,सन्त भवन, जैन लोक पर डाoअवनीश शर्मा (एम बी बी एस एम डी, जनरल फिजीशियन) तथा डाo एस डी शर्मा (एम बी बी एस, एम एस,स्त्री एंव प्रसूति रोग विशेषज्ञ)की व्यवस्था की गई है। डाoअवनीश शर्मा सोमवार से शनिवार सायंकाल 4 बजे से 8बजे तक तथा डाoएस डी शर्मा प्रत्येक शुक्रवार सायंकाल 4 बजे से 8 बजे तक रोगियो को चिकित्सा प्रदान करेगें। शुभारंभ के अवसर पर जैन समाज के संरक्षक इंजीनियर सतीश कुमार जैन तथा प्रमोद जैन, अध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, मंत्री आकाश जैन, विकास जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, राजीव जैन, डाoअनिल जैन आदि उपस्थित थे। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि जैन समाज सस्ती बेहतरीन चिकित्सा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इन चिकित्सको की चिकित्सा से जन जन को लाभ प्राप्त होगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























