हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 24 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लापता युवती की मां की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
24 वर्षीय युवती की मां ने बताया कि 17 मई की दोपहर 12:00 बजे दानिश नाम का युवक अपने साथी सलमान के साथ उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इसके बाद परिजनों ने उसे काफी तलाश था लेकिन कोई सुराग हाथ ना लगा। इसके बाद युवती की मां थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























