
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के सोना पेट्रोल पंप के पास स्थित नए बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मामला रविवार की देर रात का है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सोनू निवासी चित्सोना जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाफिजपुर के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सोनू राजमिस्त्री का काम करता था जो कि रविवार की देर रात सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























