गरीबों का निवाला डकार रहा है धंधेबाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गरीबों का निवाला डकारने वाले रोजाना नए धंधेबाज पैदा हो रहे है, क्योंकि यह धंधा बेहतर मुनाफा देने वाला है। अब इस धंधे से पक्काबाग वाला जुड़ा है, जो राशन का चावन धड़ाधड़ 28 रुपे प्रति किलो खरीद रहा है।
चटाई के ठिकाने पर दिन निकलते ही मयूरी, एक्टीवी, साइकिल आदि वाहनों से राशन का चावल लेकर पहुंचने वालों की लाइन लग जाती है। राशन का यह चावल जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों से वारदाना बदल कर लाया जा रहा है। इसके कारिंदे गली-मौहल्लों में घूम कर भी उपभोक्ता से चावल खरीद रहे है।
इस धंधेबाज ने चावल से अधिक मुनाफा कमाने की तरकीब भी खोज निकाली है। राशन के चावल को एक विशेष प्रकार के चलने से निकाला जाता है, जो किनकी व साबुत चावल को अलग-अलग कर देता है। साबूत चावल 50 रुपए किलो बेचा जा रहा है, जबकि किनकी चावल खिचड़ी आदि के लिए 35 रुपए किलो बेचा जा रहा है। धंधेबाजों पर कार्रवाई जरूरी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























