👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो की 51 बसों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है जोकि सातवें चरण का चुनाव संपन्न कराने के बाद ही वापस लौटेंगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। ऐसे में हापुड़ डिपो की 51 बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हुई है जो प्रत्येक मतदान में कर्मचारियों को लाने ले जाने का कार्य कर रही हैं। हापुड़ डिपो के पास 110 बसे हैं जिनमें से 51 गई हुई हैं। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867






























