ओवरलोडिंग के कारण मशीन में हो रहे धमाके, विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से लोग हो रहे परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में मशीन भी जवाब दे रही हैं जिसके चलते बिजली कर्मियों को मशीन व फॉल्ट दुरुस्त करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अधिकारियों के भी पसीने छूट रहे हैं। फॉल्ट के कारण कई सौ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर में रविवार की सुबह एक केवल फुंक गया जिसकी वजह से फीडर नंबर 4, 6 व 8 बंद हो गए। चमरी में 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण चल नहीं सका। ऐसे में शनिवार की रात मोहल्ले को सप्लाई नहीं मिली। देहात क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। गढ़ रोड पर स्थित आर्य नगर के सामने बिजली के तार टूटने से कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। इसी तरह की तस्वीर पिलखुवा में भी बनी रही जहां फाल्ट होने के कारण 300 परिवारों को 10 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011






























