हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित गांव अल्लाह बख्शपुर के सामने नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड के पास शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने लाश की शिनाख्त गांव शाहपुर चौधरी के रहने वाले 40 वर्षीय संजीव के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार की दोपहर को गांव के रहने वाले लोगों ने एक शव देखा। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को मामले की सूचना दी।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























