पशु वध के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने पशु वध के आरोप में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपी अल्लाबख्श पुर का दिलशाद है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छुरा बरामद किया है।इस सिलसिले में पुलिस तीन आरोपी पहले ही जेल भेज चुकी है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटाने करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 227/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम में प्रकाश में आये एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से गौकशी करने में प्रयुक्त छुरा मिला है।पुलिस ने आरोपी दिलशाद को जेल भेज भेज दिया है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
























