पेंशनर्स ने बैठक में लिए ठोस निर्णय
हापुड,सीमन(ehapurnews.com): पैशनर्स सेवा संस्थान हापुड की एक बैठक शुक्रवार को यहां आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ नागरिक पैंशनरस सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने पैंशनर्स को अब तक संस्था द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी प्रदान की और बताया कि सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली एवं उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा याचिकाकर्ताओ को दिनांक 30 जून एवं 31दिसम्बर को सेवा निवृत्त कार्मिकों को एक अतिरिक्त काल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किये जाने के आदेश निर्गत किये है ततक्रम में मई-2024 में संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से सभी पैंशनर्स को सामान्य आदेश जारी किये जाने का अनुरोध किया है।
वरिष्ठ नागरिक पैशनर्स संस्थान ने अप्रैल 2023,पैशनर्स की आयु सीमा 70 वर्ष पर 15% , 75 वर्ष पर 25%, 80 वर्ष पर 35%, 85वर्ष पर 45%, 90वर्ष पर 60%, 95वर्ष पर 75% और100 वर्ष पर अतिरिक्त पैंशन अनुदान भुगतान सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर कार्यवाही विचाराधीन है। बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि सभी पैंशनर्स साथी अपनी सुविधानुसार कि सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष मोबाइल 9013887759 पर सम्पर्क कर संस्थान की सदस्यता ग्रहण कर पैशनर्स सेवा संस्थान संस्थान को सशक्त करे।
बैठक में किरेन्द्र पाल शर्मा विशेष सलाहकार , कटार सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, जगनन्दन वर्मा संप्रेक्षक, प्रोफेसर अनिल कुमार शर्मा, रविन्द्र गुप्ता प्रबंधक पी एन बी, सुरेश चन्द शर्मा एफ पी ओ, दुष्यंत कुमार शर्मा ए डी ओ, दिनेश चन्द शर्मा विशेष सलाहकार, योगेश वर्मा ए ओ, नरेन्द्र कुमार शर्मा ए ओ , धर्मेन्द्र जाखड मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, ओमप्रकाश, सतीश शर्मा ए डी ओ, राजेन्द्र पांडे लिपिक,डाक्टर राजपाल यादव,जगनंदन वर्मा,साहब सिंह यादव ए डी सी एओ सहित अनेकों गणमान्य साथियों ने भाग लिया।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093

























