हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय खिचड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धौलाना, उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर बास्का का निरीक्षण किया गया जिसमें प्राथमिक विद्यालय खिचड़ा में एक प्रधानाध्यापक सहित 12 सहायक अध्यापक उपस्थित एवं एक सहायक अध्यापक अवकाश पर थी। इस विद्यालय में निर्माणाधीन दो अतिरिक्त कक्षा, कक्षों को यथाशीघ्र पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बीआरसी पर कार्यरत 12 कर्मचारियों से एक कर्मचारी मौके पर उपस्थित पाया गया जिसे पूछे जाने पर कि आप कौन सा कार्य देखते हैं तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। किसी भी कर्मचारी को कार्य आवंटन नहीं है। बीआरसी पर रखी किताबें वितरित नहीं की गई हैं। किताबों को विद्यालयों में तीन दिवस के भीतर वितरित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। नारायणपुर बास्का के प्रधानाध्यापक तीन सहायक अध्यापक में से दो मेडिकल पर थे। विद्यालय में साफ सफाई करने की निर्देश दिए गए।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586



























