कुत्ते ने 18 लोगों को काटा, ग्रामीणों ने कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गर्मी में कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। बुधवार को क्षेत्र के गांव दादरी में खूंखार कुत्ते ने 18 लोगों को बुरी तरह काट लिया। तीन साल की बच्ची की गर्दन मुहं में दबाकर भागने लगा। बचाने आए लोगों को भी काटकर घायल किया।
गांव दादरी निवासी गुलफाम की तीन वर्षीय बेटी अलशिबा घर के बाहर खेल रही थीं। इसी बीच एक कुत्ते ने काटकर बच्च्ची को जख्मी कर दिया। कुत्ते ने बच्ची की गर्दन को मुंह में दबा लिया जिससे बच्ची बेहोश हो गई। उसे बचाने आए गुलफाम के भाई को भी कुत्ते ने जख्मी कर दिया। इसके बाद रास्ते में जो भी दिखा कुत्ते ने उस पर हमला किया।
शबाना का पैर घुटने से टकने तक बुरी तरह फाड़ दिया। इसके अलावा निजामुद्दीन, राशिद, अंकित, मोहित, समीम, भूषण, अनुराग, देवेंद्र समेत 18 लोगों को कुत्ते ने काटा है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























