सरकारी अस्पताल में लगे सेल्फी पॉइंट की तबीयत बिगड़ी, बोर्ड का चुराया “दिल”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में लगी आई लव सीेएचसी हापुड़ का सेल्फी प्वाइंट इन दिनों बीमार हो गया है। समय पर रखरखाव न होने की वजह से इसकी सूरत बिगड़ गई है जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आपको बता दें कि सीएचसी परिसर में बेहतर सुविधाओं का दावा किया जाता है। इस सरकारी अस्पताल में मरीजों के उपचार की तमाम व्यवस्थाओं का दावा किया जाता है। ऐसे में यहां से स्वस्थ होकर जाने वाले मरीजों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया जिससे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाया जा सके। इस सेल्फी प्वाइंट की हालत बिगड़ गई है। इसका दिल तो किसी ने चुरा लिया है। मतलब यह है कि आई और सीएचसी के बीच एक दिल बना हुआ था जो अब गायब है। रखरखाव न होने की वजह से सेल्फी प्वाइंट बीमार हो गया है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
























