हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंबेडकर नगर के गुलशन ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। गवाही देने के नाम पर उसे और उसके पिता को जेल भिजवाने की धमकियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकियां भी लगातार दी जा रही हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गुलशन ने बताया कि उसकी ड्यूटी फिलहाल बागपत जनपद में डायल 112 पर है। 2021 में पीड़ित के पिता भोपाल सिंह की परिचित रेखा ने चेक बाउंस के मामले में अज्ञात निवासी हेमंत के खिलाफ न्यायालय में बाद दायर किया था। इसके बाद पिता ने रेखा के पक्ष में न्यायालय में गवाही दी थी जिसके बाद दो मई 2024 को रेखा हापुड़ न्यायालय में तारीख से घर लौट रही थी कि गोल मार्केट के पास हेमंत और उसके पक्ष के अमरजीत ने रेखा को रोक लिया और वाद वापस न लेने पर अंजाम भगतने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने गुलशन के पिता की दुकान पर पहुंच कर फैसला करने का दबाव बनाया। मना करने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761

























