👁 1 views Views
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान थाना कपूरपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी की बाइक व दो अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान सिरोधन बाईपास के पास से जा रहे बाइक सवार तीन आरोपियों को रोका जिनके कब्जे से एक बाइक व दो अवैध चाकू बरामद हुए है। आरोपी दीपाशु पुत्र शिवकुमार, कुलदीप पुत्र राजकुमार, अभिदेश पुत्र मुकेश निवासी जमालपुर थाना अगौता जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761

























