आधा दर्जन युवकों ने पुलिसकर्मी व उसके परिजनों को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की मेरठ रोड पर झडीना नहर पटरी पर रोडवेज को लेकर हुई कहासुनी के दौरान आधा दर्जन दबंगों ने पुलिसकर्मी और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की जिसके बाद पुलिसकर्मी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ के फजलपुर क्षेत्र के गांव अनूप नगर निवासी विपिन कुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है जो कि शनिवार को अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर अपने घर से गढ़ जा रहा था। रूट डायवर्जन के चलते वह झड़ीना नहर पटरी से होकर गुजरे। नहर पुल पर जाम होने के कारण विपिन ने आगे खड़े एक थ्री व्हीलर चालक से सही ढंग से वाहन चलाने को कहा। इसके बाद कार के पीछे बाइकों पर मौजूद आधा दर्जन युवकों ने विपिन के साथ गाली-गलौज शुरू किया। विरोध करने पर पुलिसकर्मी व उसके परिजनों को जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गए। मामले की जांच जारी है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























