नकल करते हुए छह छात्रों को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में बीए व एलएलबी की परीक्षा के दौरान छह नकलची पकड़े गए। तीन नकलची छात्रों को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से आए उड़न दस्ते ने पकड़ा जबकि तीन छात्रों को कॉलेज के उड़न दस्ते ने पकड़ा। मामले में रिपोर्ट प्रेषित कर कार्रवाई की जा रही है।
एसएसवी पीजी कॉलेज में सुबह की पाली में बए और एलएलबी की परीक्षा थी। प्रथम पाली में 700 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि दोपहर की पाली में 357 बच्चों ने परीक्षा दी। विश्वविद्यालय से आए उड़न दस्ते ने सुबह की पाली में बीए एलएलबी के तीन छात्र-छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ लिया जबकि उड़न दस्ते ने अभी तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























