👁 0 views Views
चौथे चरण के चुनाव के लिए 286 पुलिसकर्मी रवाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चौथे चरण में 13 मई को जिला सीतापुर में मतदान होना है जिसके चलते हापुड़ जिले से छह बसों में सवार 286 पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीसरे चरण के लिए जिला बदायूं में 509 पुलिस कर्मियों को भेजा जा चुका है।
आपको बता दें कि चौथे चरण के चुनाव को देखते हुए हापुड़ जिले से 286 पुलिस कर्मियों को जिला सीतापुर के लिए छह बसों से रवाना किया। 286 पुलिस कर्मियों की रवानगी से पहले एएसपी ने पुलिस लाइन में सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























