सोलर पम्प के इच्छुक किसान ठगों से रहे सावधान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सोलर पंप लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके किसानों को ठगी से बचाने के लिए कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
उप कृषि निदेशक, हापुड़ ने जारी की एडवाजरी में बताया कि जिन किसानों सोलर पम्प स्थापना कराने हेतु कृषि विभाग के वेवसाईट पर ऑनलाईन बुंकिग करायी है उन किसानों को अवगत कराना हैं कि कुछ कृषकों के पास विभिन्न फोन नम्बरों से फर्जी सन्देश प्राप्त हो रहे हैं। कृषक अंश की धनराशि कॉल करने वाले अपने खाते में धोखे से जमा करा लेते हैं।
अनुरोध है कि इस प्रकार के फोन और मैसेज भेजने वालो के विरूद्ध साईबर सेल में एफआईआर दर्ज कराये तथा सोलर पम्प स्थापना हेतु बुकिंग के उपरान्त किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा सूचना दी जाएगी।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789
























